Friday, October 9, 2026
Home Chandigarh अब हेल्पलाइन नंबर द्वारा करो आबकारी संबंधी गैर-कानूनी गतिविधियों की रिपोर्ट

अब हेल्पलाइन नंबर द्वारा करो आबकारी संबंधी गैर-कानूनी गतिविधियों की रिपोर्ट

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। नाजायज़ शराब के कारोबार को रोकने संबंधी अपनी वचनबद्धता के हिस्से के तौर पर आबकारी विभाग का हेल्पलाइन नंबर 9875961126 शराब तस्करों की गतिविधियों में बड़ा रुकावट साबित हो रहा है। इस हैल्पलाईन नंबर के ज़रिये आम लोग आबकारी से संबंधित जुर्म जैसे शराब की तस्करी, लाहन, शराब की चालू भट्टियां, नाजायज शराब बनाने वाली इकाईयों आदि से संबंधित शिकायतें करवा सकते हैं।

Advertisements

इस संबंधी जानकारी देते हुये विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोई भी व्यक्ति इस हेल्पलाइन नंबर के ज़रिये वॉयस काल, एस.एम.एस मेसेज या वट्टसऐप संदेश के द्वारा जानकारी दे सकता है। प्रवक्ता ने बताया कि आंकड़े बताते हैं कि यह हेल्पलाइन ग़ैर सामाजिक तत्वों के खि़लाफ़ कार्यवाही के लिए कारगर साबित हो रही है। 8 अगस्त 2020 तक कुल 265 शिकायतें मिली हैं और इनमें से 250 पर कार्यवाही की गई है। जानकारी देते हुये प्रवक्ता ने बताया कि इन शिकायतों के आधार पर 22 एफ.आई.आर. दर्ज की गई हैं और 2व्यक्तियों को गिरफ़्तार भी किया गया है। इसके साथ ही 414 नाजायज शराब की बोतलें, शराब के 19 डिब्बे, 295 लीटर नाजायज शराब और 97200 किलोग्राम से अधिक लाहन को ज़ब्त किया गया है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि पक्के अपराधियों या उन इलाकों संबंधी कई शिकायतें की गई हैं जहाँ पिछले समय में भी शराब सम्बन्धी ग़ैर -कानूनी गतिविधियों की रिपोर्ट की गई थी। ऐसे मामलों में निरंतर चौकसी रखी जा रही है। गौरतलब है कि आबकारी विभाग राज्य में नाजायज शराब निकालने, शराब की तस्करी, बौटलिंग आदि को रोकने के लिए ठोस यत्न कर रहा है। नाजायज शराब के कारोबार पर रोक पाने हेतु ऑपरेशन रेड रोज़ की शुरुआत की गई है जिसके अंतर्गत पुलिस विभाग और आबकारी अधिकारियों की टीमें मिल कर आबकारी से जुड़े ऐसे सभी जुर्मों के विरुद्ध काम कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here