अशोक सूद हैप्पी बीरबल नगर वैल्फेयर सोसायटी के प्रधान नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बीरबल नगर वैल्फेयर सोसायटी की बैठक प्रधान सतीश पुरी की अध्यक्षता में हुी। इसमें सभी सदस्य शामिल हुए। बैठक में सतीश पुरी ने प्रस्ताव रखा कि अब उनकी उम्र उन्हें सोसायटी की सेवा करने से असमर्थ है तथा इसलिए वे अपने पद से त्यागपत्र दे रहे हैं व सोसायटी के नए प्रधान एवं कार्यकारिणी का गठन किया जाए। इस पर सदस्यों ने प्रधान पद के लिए अशोक सूद हैप्पी का नाम प्रस्तावित किया।

Advertisements

जिसका सभी ने एक सुर में अनुमोदन किया व सतीश पुरी व सचिव रमन डोगरा ने अशोक सूद हैप्पी को प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने नवनियुक्त प्रधान अशोक सूद हैप्पी को कार्यकारिणी बनाने का अधिकार दिया।

इस मौके पर पंजाब इंडस्ट्री डेवेल्पमैंट के सीनियर उपचेयरमैन ब्रह्मशंकर जिम्पा, एसके शर्मा, सेठ चमन लाल अग्रवाल, महेश तुलसीयान, महेश अरोड़ा, सुभाष महेश्वरी, इंद्रपाल सूद, गरीश बत्तरा, गुलशन सत्तरा, नीरज अग्रवाल, श्रीपाल जैन, संजय अग्रवाल, सुमेश सोनी, जोगिंदरपाल वालिया, अमृतपाल जैन, भूपिंदर सिंह तुली, मुनीश महेश्वरी, मनवीर डडवाल, डा. भारत भूषण सूद, डा. बृजभूषण सूद, अरुण सूद, दिनेश दुआ, डा. एसएन तिवारी, सुमन सूद, अर्जुन सूद इत्यादि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here