Tuesday, October 13, 2026
Home Chandigarh 1 दिसंबर से लगेगा नाईट कफ्र्यू, पालना न करने पर लगेगा जुर्माना

1 दिसंबर से लगेगा नाईट कफ्र्यू, पालना न करने पर लगेगा जुर्माना

चण्डीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 1 दिसंबर से नाईट कफ्र्यू की घोषणा की है। यह फैसला मुख्यमंत्री ने कोविड के केसों में बढ़ौतरी को देखते हुए किया है। इस संबंधी मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के सभी राज्यों और कस्बों में नाईट कफ्र्यू रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लगाया जाएगा।

Advertisements

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कोई इन आदेशों की पालना नहीं करता तो उसे जुर्माने का भुगतान करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जुर्माने की रकम को 500 रुपए से बढ़ाकर 1000 रुपए कर दी गई है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि जिस प्रकार हम सभी ने एकजुटता दिखाते हुए पहले हम सभी ने कोरोना को हराया है उसी प्रकार अब इसके बढ़ते प्रकोप को देखते हुए हमें पूरी जागरूकता एवं एकजुटता से नियमों का पालन करते हुए कोरोना को मात देनी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here