संघर्ष कमेटी का संघर्ष लाया रंग, जालंधर रोड का कार्य शुरू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। संघर्ष कमेटी ने आज जालन्धर रोड की टूटी सडक़ का निर्माण कार्य नगर निगम द्वारा शुरु करने के अवसर पर कर्मवीर बाली के नेतृत्व में शहर में एक विजय जलूस निकाला। यह जलूस सिविल अस्पताल से शुरु होकर घण्टा घर, सैशन चौंक, प्रताप चौंक से होता हुआ वापिस सिविल अस्पताल आकर समाप्त हुआ। कर्मवीर बाली ने बताया की भूख हड़ताल का आज सातवां दिन था। उन्होंने संघर्ष कमेटी की तरफ से ए.डी.सी. व प्रशासक नगर निगम अमित पांचाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने जनता की परेशानी को समझते हुए सडक़ बनाने के सख्त आदेश दिये।

Advertisements

आज 10 दिसम्बर को नगर निगम ने जालन्धर रोड का काम शुरु कर दिया है। इस दौरान उन्होंने सभी सामाजिक, धार्मिक तथा राजनितिक संस्थाओं का धन्यवाद किया जिन्होनें उनके आंदोलन में सहयोग दिया तथा उन्होंने संघर्ष कमेटी के कार्यकत्ताओं तथा पदाधिकारियों का भी धन्यवाद किया जो ठण्ड और अपने बच्चों की परवाह किये बिना आंदोलन में डटे रहे। कर्मवीर बाली ने कहा की अगर सम्बंधित अफसर समय रहते जनता की बात सुनें तो संघर्ष की जरुरत ही ना पड़े लेकिन कार्य ना होने पर जनता को मज़बूरी में संघर्ष का रास्ता चुनना पड़ता है, जिसकी जिम्मेवारी सम्बंधित विभाग की होती है।

सत्तापक्ष सिर्फ अपने चहेतों की ओर ध्यान देता है और आम जनता को काम न होने पर मज़बूरी में संघर्ष का रास्ता चुनना पड़ता है। अगर समय रहते ध्यान दिया जाए और काम समय पर हो जाए तो इसमें सभी का फायदा है और समय की बचत होती है। इस अवसर पर नवल किशोर कालिया चेयरमैन, कृपाल सिंह महासविच, अजय शर्मा, विनय कुमार, पूर्व मण्डल प्रधान निर्मल सिंह, पश्चिमी मण्डल प्रधान नीरज शर्मा, दक्षिण मण्डल प्रधान सुरजीत सिंह सैनी, अशोक कुमार, बलविंद्र कुमार, विपन कुमार, चब्बेवाल प्रधान भजनलाल, देवकुमार आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here