बुरी खबर: कर्ज से परेशान कारपेंटर ने निगला जहर, मौत

suicide-farmer-tanda-hoshiarpur

रिपोर्ट: पंडित जी।
टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर जिले की तहसील दसूहा पुलिस ने गांव रल्हन में हाई-वे से सटे खेतों से एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। पता चला है कि कर्ज से तंग आकर खोजपुर निवासी एक व्यक्ति ने जहरीली चीज़ निगल अपनी जान दे दी। शव की पहचान कुलदीप सिंह पुत्र बंता सिंह निवासी खोजपुर के तौर पर हुई है। भोगपुर के नजदीकी गांव खोजपुर निवासी कुलदीप 17 मई की सुबह घर से दरबार साहिब जाने का बोल कर निकला था। घर

Advertisements

narula-lehanga-house-bassi-khawaju-hoshiarpur

से निकलने के बाद से ही उससे संपर्क टूट गया था। पुलिस को उसकी लाश गांव रल्हन के पास हाई-वे से सटे खेतों से बरामद हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कुलदीप के बेटे, बहन और अन्य पारिवारिक सदस्यों ने शव की शिनाख्त की। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी परमदीप सिंह के पास कुलदीप के बेटे राजवीर सिंह ने ब्यान दर्ज करवाए। अपने बयान में उसने बताया कि उसके पिता कारपेंटर का काम करते थे। उसने बतया कि हो सकता है कि उसके पिता पर कर्ज हो जिसके चलते उन्होंने कोई जहरीली वस्तु निगल ली हो, जिससे उनकी मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here