विधानसभा और संसद में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के पक्ष में चलाया हस्ताक्षर अभियान

mehila-comgress-hoshiarpur-taranjit-kaur-sethi-news

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए स्थानीय निकायों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया था। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी के मार्गदर्शन में इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया। महात्मा गांधी की भांति स्व. राजीव गांधी का भी यह विश्वास था कि देश का सम्पूर्ण विकास तब होगा जब राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो तथा उन्हें अपने निर्णय लेने की स्वतंत्रता हो। अब समय आ गया है कि उनके अधूरे स्वप्न पूरा करने के लिए विधानसभा तथा संसद में भी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। इसके लिए

Advertisements

अखिल भारतीय कांग्रेस द्वारा चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में जिला महिला कांग्रेस ने अध्यक्षा तरमजीत कौर सेठी की अगुवाई में हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। इस मौके पर तरनजीत कौर सेठी ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को उनके हक दिलाने के लिए कई योजनाएं बनाई और राजनीति के क्षेत्र में महिलाओं को उनका बनता नेतृत्व देने के लिए भी कांग्रेस ने ही पहल की है। इसलिए अब विधानसभा और संसद में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर महिलाएं एकजुट हो चुकी हैं। इस मौके पर गुरबचन कौर, दीप भट्टी, सरिता ठाकुर, सुरिंदर, हरभजन पुरी, कैलाश रानी, दलवीर कौर, शकुंतला, मोनिका कतना, अनु बाला, गुरविंदर कौर, सरोज बाला सहित अन्य महिला कार्यकर्ता मौजूद थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here