जिला भाजपा कार्यलय बनेगा पार्टी गतिविधियों का केंद्र: निपुण शर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा द्वारा हाल ही में घोषित किए कार्यलय सचिव महिंदरपाल धीमान व सहसचिव अजय जैन ने जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की उपस्थिति में पदभार संभाला। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, प्रदेश एससी मोर्चा महामंत्री मोहित भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष डीएस बागी, जिला सचिव सुरेंद्र भट्टी, जिला प्रवक्ता अनिल हंस, युवा मोर्चा महामंत्री चिंटू हंस, एस.एम. सिद्धू, प्रेस सचिव कमल वर्मा आदि उपस्थित हुए।

Advertisements

इस मौके पर बधाई देते हूए तीक्ष्ण सूद ने कहा कि किसी भी पार्टी का कार्यलय महत्वपूर्ण अंग होता है । अगर कार्यलय का संचालन सही हो,तो पार्टी को मजबूती मिलती है।

निपुण शर्मा ने कार्यलय सचिवों की पार्टी के प्रति निष्ठा से आश्वत होते हुए कहा कि पार्टी कार्यलय रोजाना 11 से 1 बजे खुलेगा।यहां से पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा सम्वाद स्थापित किया जाएगा।सभी कार्यकर्ताओं के लिए सम्पर्क का केंद्र बनेगा। इस मौके पर डॉ इंदरजीत शर्मा, आर.के कोहली,बाबा सुभाष चन्दर,अशोक कुमार, संजय सिंह हरमेश लाल, सुखविंदर कौर,गुरमेल सिंह,दलवीर चंद , परमजीत सिंह बंसल,संजीव कुमार,सरबं सिंह,गुरमुख सिंह,डॉ. अशोक कुमार आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here