Friday, October 23, 2026
Home Himachal पावर लाईन का काम करने जा रहे मज़दूरों की ट्राली पलटी, 3...

पावर लाईन का काम करने जा रहे मज़दूरों की ट्राली पलटी, 3 की मौत, 12 घायल

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हमीरपुर में उहल जंदड़ू रोड पर पौहज के पास टावर लाईन का काम करने जा रहे मजदूरों की ट्राली पलटने से 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों में से 5 को टौणी देवी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जबकि 2 को हमीरपुर रैफर कर दिया गया है। जानकारी अनुसार यह हादसा आज सुबह 9 बजे के करीब हुआ था, जिसमें 3 मजदूरों की मौत हो गई है।

Advertisements

टौणी देवी के तहसीलदार आशीष शर्मा सिविस अस्पताल में जाकर राहत कार्यों का जायजा ले रहे हैं। एसएचओ सुजानपुर सुभाष शास्त्री ने बताया कि यह मजदूर असम के रहने वाले थे तथा यह पावर लाईन का काम करते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here