सडक़ हादसे में काम से घर लौट रहा अमरीक सिंह घायल, सिविल अस्पताल में भर्ती

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आज सायं करीब 5:15 बजे कोटलागौंसपुर रोड पर हुए सडक़ हादसे में एक एक्टिवा सवार नौजवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सिविल अस्पताल होशियारपुर में भर्ती करवाया गया। घायल नौजवान के दस्तावेज देखे गए जिसमें उसकी पहचान अमरीक सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी कृष्णानगर के रूप में हुई है।

Advertisements

जानकारी मुताबिक स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त युवक ऊषा मार्टिन में कार्यरत है तथा जब वह सायं करीब 5:15 बजे इस सडक़ से घर जा रहा था तो अचानक कोई जानवर उसकी एक्टिवा के आगे आ गया जिसे बचाते हुए उक्त युवक अनियंत्रित होकर गिर गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here