शामचौरासी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: दीपक मट्टू। हल्का शाम चौरासी में पार्टी के विस्तार को लेकर हल्का प्रमुख प्रिंस शर्मा की अगुवाई में शिव सेना बाल ठाकरे पार्टी की मीटिंग की गई। इस बैठक में मुख्यातिथि के तौर पर पंजाब उप प्रधान रंजीत राणा,जिला प्रधान शशी डोगरा, शमी शर्मा, परमजीत पाला सूरज भाटिया, गौरव कौशल, बाबा जस्सा शाह, सुरिंदर मोहन गुपता हाजिर हुए। इस दौरान पंजाब उप प्रधान ने प्रिंस शर्मा शाम चौरासी को शिव सेना में अच्छे काम करने के चलते हल्का शाम चौरासी और हल्का दसूहा का प्रभारी नियुक्त किया और हल्का शाम चौरासी से प्रधान का कार्य भी प्रिंस ही करते रहेंगे।
इसके इलावा जतिंदर शर्मा को हल्का उप प्रधान, डा. गुलशन गुप्ता मैडिकल सैल, डा. शुभाष शर्मा मैडिकल सैल उप प्रधान, पंडित राजिंदर शास्त्री धार्मिक बिंग हल्का प्रधान, पंडित कृष्ण शर्मा हल्का उप प्रधान धार्मिक बिंग, पंडित सबोध झा सहसचिव, पंडित राजेश झा धार्मिक बिंग सदस्य, रमन ढिल्लो हल्का युवा सेना प्रधान, मनीष दत्त हल्का युवा सेना उप प्रधान, अनिल शर्मा शाम चौरासी सिटी प्रधान, सचिन शर्मा सिटी उप प्रधान, योगेश कुमार सचिव, दीप बहल सहसचिव, अजय कुमार सदस्य, हरदेव सिंह देहाती प्रधान, जशपाल शर्मा देहाती उप प्रधान, मोहन लाल कंडी एरिया प्रधान, सन्नी पंडित कंडी एरिया प्रधान, संदीप गुप्ता व्यापार मंडल प्रधान, जयशंकर बग्गा उप प्रधान व्यापार मंडल, करनैल सिंह शाम चौरासी को संपर्क प्रमुख आदि लगाया गया। इस मौके पर प्रिंस शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में शिव सेना में बहुत सारे लोगों को जोड़ा जाएगा और पार्टी के लिए तन मन से काम किया जाएगा। इस अवसर पर जसविंदर शर्मा, सोहन लाल कोटला आराईया, चमकौर सिंह, अंकुश चेतन, शिव कुमार आदि हाजिर थे