नई सोच संस्था की तरफ से अश्विनी गैंद ने जरूरतमंद को भेंट की व्हीलचेयर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वार्ड नंबर-43 के मोहल्ला कमालपुर की गली नंबर-9 में नई सोच संस्था के संस्थापक अश्विनी गैंद के प्रयासों से एक जरूरतमंद को व्हील चेयर भेंट की गई। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं वार्ड के पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू ने कहा कि राज कुमार राजू जोकि उनके वार्ड में ही रहते हैं। उनके द्वारा एक व्हील चेयर की मांग के लिए लिखित रूप से उन्हें व्हीलचेयर का प्रबंध करने की मांग की थी।

Advertisements

जिसके बाद श्री भाटिया द्वारा इसे नई सोच संस्था के ध्यान में लाया गया। जिस उपरांत संस्था के संस्थापक अश्विनी गैंद ने जरूरतमंद की मदद करते हुए नई व्हील चेयर लाकर राज कुमार राजू को भेंट की। इस अवसर पर सुरेश भाटिया बिट्टू व राज कुमार राजू सहित वार्ड वासियों ने अश्विनी गैंद का धन्यवाद किया। इस अवसर पर अमन सेठी, सुनीता भाटिया, सुशील कुमार, विनय खन्ना, राजेश राजू, कमल वर्मा व कमलेश रानी, वीरा रानी, रेनू सरीन, ममता रानी, रजनी बाला, विमला रानी, अंजू बाला तथा रजनी सेतिया मौजूद थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here