
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस पार्टी के 136वें स्थापना दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा के निर्देशों पर जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष डा. कुलदीप नंदा की अगुवाई में समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर बीसी आयोग पंजाब के चेयरमैन सरवन सिंह एवं नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद हुए और उन्होंने कांग्रेस स्थापना दिवस की बधाई दी। इस मौके पर जिला प्रधान डा. कुलदीप नंदा ने कहा कि 1885 में कांग्रेस की स्थापना हुई थी और तब से लेकर आजतक कांग्रेस देश के गौरवमयी अतिहास की साक्षी बनी है तथा आज भी देश की तरक्की के लिए अग्रसर है। कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जहां पार्टी के प्रति वफादार एवं कटिबद्ध है वहीं समाज, प्रदेश और देश की सेवा भी उसका परम कर्तव्य है। डा. नंदा ने कहा कि आज जो लोग आजादी से आज तक कुछ नहीं हुआ का राग अलाप कर कांग्रेस को कोसते हैं उन्हें 135 सालों का गौरवमयी इतिहास पढ़ लेना चाहिए तथा यह भी देख लेना चाहिए कि कांग्रेस ने देश को आगे ले जाने में कितना बड़ा योगदान डाला है। यहां तक कि देश के लिए सबसे अधिक शहादतें भी कांग्रेसियों ने ही दी हैं। यह एक पार्टी नहीं है बल्कि देश वासियों की धडक़न है। डा. नंदा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए पार्टी हित में पूरी ईमानदारी से कार्य करते रहने की प्रेरणा दी।

जिला कांग्रेस कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस
इस अवसर पर बीसी आयोग के चेयरमैन सरवन सिंह एवं नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा ने भी संबोधित किया और उपस्थित कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देशवासियों की रगो में है और हर कार्यकर्ता खुद पर मान करता है कि वह कांग्रेस का हिस्सा बना। उन्होंने कहा कि विरोधियों ने सदैव कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिशें की हैं, लेकिन इसके कर्मठ कार्यकर्ताओं की मेहनत के चलते कांग्रेस और मजबूत हुई है। आज होशियारपुर में कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा की अगुवाई में करवाए जा रहे विकास कार्यों को देखकर विरोधियों के होश उड़े हुए हैं और वे अपना अस्तित्व बचाने के लिए औछी राजनीति पर उतर चुके हैं। लेकिन इससे कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ता तथा कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जनता की सेवा को पूरी तरह से समर्पित रहते हुए निरंतर विकास कार्यों में लगे हुए हैं।
इस दौरान अन्य नेताओं ने भी स्थापना दिवस पर सभी को बधाई देते हुए अपने विचार पेश किए और कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति वफादार रहते हुए पूरी एकजुटता से कार्य करते रहने की बात कही। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्षा तरनजीत कौर सेठी, उपाध्यक्ष हरीश आनंद, पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर, अशोक मेहरा, अरुणा भट्टी, कमलेश रानी, राजंदर परमार, कैलाश कौर, शहरी अध्यक्ष मुकेश डावर, हरदीप, रमेश डडवाल, एडवोकेट लवकेश ओहरी, बलविंदर सिंह संधू, सुरिंदर कुमार काका, सविंदर कौर, इंटक से अश्विनी शर्मा, सरूज बाला, जीवन लत्ता वर्मा, दलविंदर कौर, रजनी, अशोक शर्मा, कमल भट्टी, मुकेश कुमार, रवि शर्मा, सौरव जैन, गोपाल वर्मा, नंबरदार गुरमीत सिंह, थूड़ राम, लाल चंद भट्टी, अशोक सूद हैप्पी, हरप्रीत सिंह, सकुंतला, सुजाता देवी हाजीपुर, कमलजीत, हरबलास, लक्की मरवाहा, हरभजन सिंह, बलविंदर कुमार भट्टी सरपंच, आशा दत्ता एवं रविंदर दत्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।












