Sunday, October 25, 2026
Home Politics किसानों द्वारा उगाया भोजन खाकर भाजपा के नेता कर रहे नमक हरामी:...

किसानों द्वारा उगाया भोजन खाकर भाजपा के नेता कर रहे नमक हरामी: तरनजीत सेठी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला महिला कांग्रेस प्रधान तरनजीत कौर सेठी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद द्वारा किसानों को किसान न कहकर जो खिताब दिया है वह घोर निंदनीय है। सेठी ने कहा कि घर में गर्म बिस्तर में बैठे भाजपा के नेता किसानों के इस संघंर्ष को सफलतापूर्वक आगे बढ़ते देख बौखला गए हैं इसलिए किसानों के संघर्ष पर ऐसी टिप्पणीयां कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीक्ष्ण सूद द्वारा ठिठुरती ठंड में संघर्ष में जुटे किसानों को पिकनिक मना रहे शब्द से जोडऩा पार्टी की कमजोर मानसिकता की निशानी है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि आप अपने घरों से निकलकर एक दिन के लिए ऐसी ठिठुरती ठंड में बाहर बैठिए तो आपको भी पता चले कि किसी प्रकार पिकनिक मनाई जाती है। तरनजीत सेठी ने कहा कि किसानों को संघंर्ष करने पर मजबूर होना पड़ रहा है जिसका कारण कांग्रेस नहीं बल्कि भाजपा खुद है। उन्होंने कहा कि किसानों के बारे में ऐसा बोलने वाले भाजपा नेता एक बात याद रखें कि वह भी किसानों द्वारा उगाया भोजन ही खाते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों का ही गेंहू खाकर किसानों का दर्द न समझे उसे नमक हरामी ही कह सकते हैं। उन्होंने भाजपा से अपील करते हुए कहा कि थोड़ी सी सूझबूझ कर टिप्पणी करें और आंदोलन पर बैठे किसानों का दर्द समझो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here