पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के बेटी गुरकंवल कौर भाजपा में हुई शामिल


नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की बेटी गुरकंवल कौर ने कांग्रेस को अलविदा कहते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री अरुण जेतली की उपस्थिति में भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इस मौके पर पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अविनाश राय खन्ना भी मौजूद थे। इस दौरान गुरकंवल कौर ने कहा कि उनके पिता ने प्रदेश की एकता और पार्टी सिद्धांतों पर काम करते हुए शहादत का जाम पिया था, परन्तु आज कांग्रेस अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुकी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला ने कहा कि गुरकंवल कौर का कांग्रेस को छोडऩा उसकी असफलता की निशानी है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here