Friday, October 23, 2026
Home Latest श्री हरगोबिंदपुर के लोगों ने सोम प्रकाश को जिताने का लिया संकल्प

श्री हरगोबिंदपुर के लोगों ने सोम प्रकाश को जिताने का लिया संकल्प

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में पड़ते विधानसभा श्री हरगोबिंदपुर में अकाली भाजपा के संयुक्त प्रत्याशी सोम प्रकाश कैंंथ ने धुंआधार प्रचार किया। उन्होंने माड़ी पावां, माड़ी भूच्चियां, टांडा, दकोहा, घुमाण, चोने, चौधरवाल, अमोनंंगल, लाहल कलां, बहादुर हुसैन, ढंडोई, उधनवाल, भरथ, हरचोवाल आदि गांवों का दौरा किया।
इस मौके पर उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री सरदार बलवीर सिंह बाठ, सर्कल प्रधान नवदीप पन्नू, जसवंत सिंह, हरदीप सरपंच, कुलवंत सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। सोम प्रकाश कैंथ ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार के ज्यादा से ज्यादा और बेहतरीन अवसर प्रदान करना है। उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे मुद्दों पर जोर देते उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने इन क्षेत्रों में बेहतरीन काम किए हैं। उस विकास की रफ्तार को निरंतर चलते रहने देने के लिए मोदी जी का दोबारा प्रधानमंत्री बनना जरुरी है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री सरदार बलवीर सिंह बाठ ने होशियारपुर लोकसभा सीट से हमेशा श्री हरगोबिंदपुर विधानसभा सीट ने हमेशा लीड देकर एन.डी.ए. का सांसद बनाया। इन चुनावों में भी श्री हरगोबिंदपुर की जनता रिकार्ड तोड़ जीत दिलवाएगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here