
चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा आम आदमी पार्टी के एक नेता व कैबिनेट मंत्री के अश्लील फोटो जारी किए जाने से राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर से चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है तथा बाजार गर्म होने के साथ-साथ आप नेताओं के रंगीन मिजाज का और मामला सामने आने से लोगों का ध्यान भ्रष्टाचार व विकास के मुद्दों से हटकर रंगीनियों में खो गया है।

हालांकि हम मजीठिया द्वारा जारी इन तस्वीरों की पुष्टि नहीं करते, लेकिन मजीठिया ने दावा किया है कि वह इससे जुड़ी वीडियो भी जारी करेंगें। बताया जा रहा है जिस मंत्री की तस्वीरों उन्होंनें जारी की है, वह दोआबा क्षेत्र से संबंधित तस्वीरों उन्होंनें जारी कीत है, अब देखना यह होगा कि मजीठिया के आऱोपों तथा उनके द्वारा जारी तस्वीरों का मंत्री, सरकार व आम आदमी पार्टी क्या जवाब देती है तथा इसे लेकर आप का क्या रुख रहता है।











