Sunday, October 18, 2026
Home Latest आय से अधिक संपत्ति के आरोप में नायब तहसीलदार विजीलेंस ने किया...

आय से अधिक संपत्ति के आरोप में नायब तहसीलदार विजीलेंस ने किया गिरफ्तार

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने नायब तहसीलदार वरिंदरपाल सिंह धूत, निवासी गांव धूत कलां, होशियारपुर को आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी जालंधर रेंज द्वारा की गई विजीलेंस जांच के बाद की गई है, जिसमें धूत द्वारा स्वयं और अपने पारिवारिक सदस्यों के नाम पर अपनी वैध आय से अधिक संपत्ति इकट्ठा करने के आरोपों की जांच की गई थी। प्रवक्ता ने आगे बताया कि जांच के दौरान 1 जनवरी 2009 से 31 दिसंबर 2018 की अवधि को कवर किया गया। जांच से पता चला कि इस अवधि के दौरान धूत की सभी स्रोतों और माध्यमों से कुल आय 3,58,97,111.59 रुपए थी, जबकि उनका कुल खर्च और संपत्ति 11,18,34,544.22 रुपए थी—जो कि उसकी कानूनी आय से 7,59,37,432.63 (211.54 प्रतिशत) अधिक थी।

Advertisements

प्रवक्ता ने बताया कि इस महत्वपूर्ण असमानता से यह स्पष्ट होता है कि धूत ने एक सार्वजनिक सेवक के रूप में सेवा करते हुए बेहिसाबी चल-अचल संपत्ति अर्जित की और अपनी वैध आय से कहीं अधिक राशि खर्च की, जो भ्रष्टाचार विरोधी कानूनों का सीधा उल्लंघन है। इस संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत विजीलेंस ब्यूरो थाना, जालंधर रेंज में मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और इस केस की आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here