
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल दरकोटी के छात्र कार्तिक चौहान का चयन प्रतिष्ठित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में हुआ है। कार्तिक चौहान की इस उपलब्धि से उन्होंने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, दरकोटी के प्रधानाचार्य एम.एस. डोगरा ने छात्र कार्तिक चौहान की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल एक छात्र की सफलता नहीं, बल्कि यह प्रेरणा है उन सभी विद्यार्थियों के लिए जो लगन और मेहनत से पढ़ाई करते हैं। कार्तिक ने यह साबित कर दिया कि निरंतर प्रयास और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं।
उन्होंने कार्तिक के माता कविता देवी और पिता मंजीत सिंह को भी विशेष बधाई दी और कहा कि शिक्षा को प्राथमिकता देने का परिणाम हमेशा सुखद होता है। प्रधानाचार्य ने आशा जताई कि विद्यालय के अन्य विद्यार्थी भी इससे प्रेरणा लेकर इसी तरह आगे बढ़ते रहेंगे।












