Tuesday, October 13, 2026
Home Jammu & Kashmir भूस्खलन की चपेट में आने से दो युवाओं की मौत

भूस्खलन की चपेट में आने से दो युवाओं की मौत

जम्मू/रियासी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-अनिल भारद्वाज। मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को माहौर के बडोरा में शिव गुफा के पास भूस्खलन की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह लोग रात को शिव गुफा बड़ोरा के पास टेंट में सो रहे थे कि इसी दौरान पहाड़ से मलवा आ गया। जिसने दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया और उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान 26 वर्षीय रशपाल सिंह वर्ष पुत्र सोबा राम निवासी तुली कालावन तहसील चसाना जिला रियासी व 23 वर्षीय रवि कुमार पुत्र पुरुषोत्तम कुमार निवासी चनैनी जिला उधमपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिव गुफा बड़ोरा में आज होने जा रहे कार्यक्रम को लेकर यह लोग तैयारी करने के बाद रात को टेंट में सो रहे थे। मृतक रशपाल सिंह जेसीबी ऑपरेटर बताया जा रहा है।

Advertisements

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई। बता दें कि जम्मू कश्मीर में लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन का दौर जारी है जिसके चलते कईं सड़क मार्ग बंद हैं वहीं लोगों के कच्चे व मक्के मकान गिरने से नुकसान हुआ है। जिसमें सरकारी स्कूल की इमारतें और सेना की चारदीवारी आदि शामिल है। जम्मू कश्मीर के राजौरी पुंछ जिला में बारिश से धांधली से हुए कामों की पोल भी खुल रही है। और नुकसान को देख संबधित भ्रष्ट अधिकारियों की सांसे फूल रही हैं। सरकारी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। मूसलाधार बारिश से जम्मू कश्मीर में हाइअलर्ट जारी है। कईं सड़क मार्ग पैदल आवाजाही रास्ते अवरुद्ध हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here