Tuesday, October 13, 2026
Home Jammu & Kashmir बांदीपोरा में हथियारों और गोला-बारूद के साथ 3 आतंकवादी सहयोगी गिरफ्तार

बांदीपोरा में हथियारों और गोला-बारूद के साथ 3 आतंकवादी सहयोगी गिरफ्तार

जम्मू/बांदीपोरा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-अनिल भारद्वाज। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा ज़िले के चिट्टी-बांदी इलाके में नाका जाँच अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने संदिग्धों को रोका और उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के दौरान मामला दर्ज कर लिया गया है।

Advertisements

नाका चेकिंग के दौरान तीनों लोग चिट्टेबंदी की तरफ से गरूर्रा की ओर आ रहे थे। अचानक उन्होंने नाका पार्टी को देखा, और तेज़ी से पीछे मुड़े और भागने लगे। एसआई/जीडी अवधेश कुमार सिंह, एचसी/जीडी खुशी राम, सीटी/जीडी बालकृष्णन ने 13 आरआर और जेकेपी के जवानों की टीम के साथ तेज़ी से दौड़कर इन लोगों को पकड़ लिया। जिनकी पहचान तारिक अहमद डार पुत्र मोहिउद्दीन डार, उम्र 32, बिलाल अहमद डार पुत्र मोहम्मद डार, उम्र 25 और मुदस्सिर अहमद लोन पुत्र मोहम्मद हुसैन लोन उम्र 26 सभी शाहगुंड हाजिन कश्मीर के निवासी हैं। तलाशी लेने पर उनके पास से एक हथगोला, एक एके सीरीज मैगजीन, 10 जिंदा कारतूस सहित मोबाइल जब्त किए गए। मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई जारी है। पुलिस द्वारा कड़ी जांच कार्रवाई कर आतंकियों की धड़पकड़ की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here