Thursday, October 15, 2026
Home Jammu & Kashmir भारी बारिश का कहर: डोडा में लैंडस्लाइड से 10 घर, 25 दुकानें...

भारी बारिश का कहर: डोडा में लैंडस्लाइड से 10 घर, 25 दुकानें तबाह

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर के ठठरी क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से बड़े पैमाने पर तबाही मच गई है। बताया जा रहा है कि मलबे की चपेट में आने से कई घर, दुकानें और गाड़िया दब गई। राहत की बात यह है कि अब तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है। भूस्खलन के बाद इलाके में मिट्टी, चट्टानें और भारी मात्रा में मलबा फैल गया। जानकारी देते क्षेत्र के तहसीलदार सतीश राणा ने बताया कि देर रात करीब 12 बजे से तेज बारिश शुरू हुई थी। उन्होंने आशंका जताई कि भारी बारिश के साथ शायद बादल फटने जैसी घटना हुई, जिसके कारण बड़ी मात्रा में मलबा और कीचड़ रिहायशी इलाके में आ गई। तहसीलदार ने कहा, लोगों की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा’ स्थानीय लोगों का कहना है सुबह जब लोग बाहर निकले तो कई इमारतें क्षतिग्रस्त मिलीं। कई कारें पत्थरों और मिट्टी के नीचे दबीं।

Advertisements

सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर और मलबा जमा होने से लोगों को नुकसान का जायजा लेने के लिए मलबे पर चढ़कर जाना पड़ा। कई वाहन पलट गए, जबकि कई कारें पत्थरों और मिट्टी के नीचे दब गईं। कुछ वाहन पूरी तरह मलबे में धंसे हुए दिखाई दिए।  इस हादसे में किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन संपत्ति का बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। शमाउद्दीन ने बताया कि कई लोगों के घर और वाहन या तो बह गए हैं या मलबे में दब गए हैं। उन्होंने  सरकार से प्रभावित परिवारों को जल्द राहत सामग्री और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। शमाउद्दीन ने कहा, ‘कई लोगों का सब कुछ बर्बाद हो गया है। उनके पास रात में ओढ़ने के लिए कंबल तक नहीं हैं। कम से कम उन्हें तुरंत राहत मिलनी चाहिए।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here