Saturday, October 24, 2026
Home Himachal हिमाचल में बर्ड फ्लू से 2 हजार से अधिक पक्षियों की मौत,...

हिमाचल में बर्ड फ्लू से 2 हजार से अधिक पक्षियों की मौत, पड़ोसी राज्यों को भेजा अलर्ट

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हिमाचल प्रदेश वन्य प्राणी विंग ने पड़ोसी पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, दिल्ली समेत कई राज्यों को अलर्ट जारी किया है।अलर्ट में कहा गया है कि वे अपने राज्यों के प्रवासी पक्षियों की गतिविधियों पर नजर रखें।ये अलर्ट पौंग झील में प्रवासी पक्षियों की मौत के बाद जारी किया गया है। कांगड़ा जिले में प्रवासी पक्षियों की मौत के मामले में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है।गौरतलब है कि बीते हफ्ते कांगड़ा जिले में पौंग डैम के पास सैंकड़ों प्रवासी पक्षियों की मौत हुई थी। पीसीसीएफ वन्य प्राणी विंग अर्चना शर्मा का कहना है कि यह बर्ड फ्लू सामान्य नहीं है।इसके लक्षण सर्दी जुकाम खांसी बुखार जैसे ही होते हैं यह पक्षी से इन्सान में फैल सकता है। एहतियाती तौर पर पड़ोसी राज्यों को भी अलर्ट किया गया है। राज्य में सभी मंडलों के अधिकारियों को भी एडवाइजरी जारी की गई है। दरअसल पौंग डैम में मृत पक्षियों के सैंपल हिमाचल पशुपालन विभाग के अलावा भोपाल लैब भेजे गए थे।जहां बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। ये बीमारी इंसानों में मुर्गियों और दूसरे पक्षियों से फैल सकती है। ये वायरस आख, नाक और मुंह के जरिये इंसान के शरीर में प्रवेश करता है। एवियन इन्फ्लूएंजा नाम का ये वायरस काफी खतरनाक है जो इंसानों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। कांगड़ा हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है।

Advertisements

सोमवार को जिला प्रशासन की एक बैठक हुए जिसमें स्वास्थ्य विभाग से लेकर पशुपालन विभाग के अधिकारी और जिला उपायुक्त मौजूद रहे। बैठक में 4 विधानसभा क्षेत्रों इंदौरा, ज्वाली, नूरपुर, फतेहपुर में अलर्ट जारी कर दिया गया है।ये सभी विधानसभा क्षेत्र पौग डैम के इलाके से लगते हैं। वहीं हमीरपुर में भी पशुपालन विभाग ने रैपिड एक्शन टीमें तैयार कर हालत पर नजर रखने को कहा गया है। उपनिदेशक पशुपालन डाक्टर मनोज कुमार के अनुसार हमीरपुर जिला में अभी कोई मृत पक्षी नहीं मिला है। कांगड़ा जिले के 4 विधानसभा क्षेत्रों में मांस मछली अंडे चिकन की बिक्री और सप्लाई पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।ये रोक आगामी आदेश तक जारी रहेगी।इसके अलावा जिला प्रशासन की तरफ से लोगों को अलर्ट किया गया है कि पौंग डैम की तरफ अपने जानवरों को भी ना ले जाएं। 30 दिसंबर को पौंग डैम के पास करीब 400 प्रवासी पक्षियों की मौत हुई थी।31 दिसंबर को भी सैंकड़ों पक्षियों की मौत हुई, जिसके बाद प्रशासन ने पौंग डैम में चल रही हर गतिविधि पर रोक लगा दी थी अब तक पौंग डैम के आस-पास करीब 2000 पक्षियों की मौत हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here