जलपा माता मंदिर में होती है हर मन्नत पूरी, सरकार पंचवटी स्कीम से बना रही मंदिर का मनोरम

हिमाचल (द स्टैलर न्यूज़)। देव भूमी हिमाचल के जिला मंडी की तहसील सुंदरनगर से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर सरोआ गांव की सबसे ऊंची पर्वतीय चोटी पर स्थित देवी माता जालपा जी का भव्य मन्दिर अपनी छटा चारों और बिखेर रहा है। मन्दिर के स्वरूप तथा मन्दिर के चारों और के रमणीय दृश्यों का दर्शन करते ही मन गदगद हो जाता है। मन्दिर में विराजमान देवी माता जी की प्रतिमा के दर्शन करते ही सिर श्रद्धा से झुक जाता है। मन्दिर के पुजारियों में से एक श्री इन्द्र देव जी ने बताया कि जालपा देव कमरूनाग जी की वहन है। माता ने कव यह स्थान अपने लिए सुरक्षित किया, एक रहस्य ही है।

Advertisements

यह विचार वहा नतमस्तक होने पहुंचे राकेश भार्गव ने व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि यहां वर्षों पहले माता जी का छोटा सा स्थान था। फिर लकड़ी का भवन तैयार हुआ, फिर सीमेंट आदि से इसका निर्माण किया गया। जिसे अब भक्तों के सहयोग से इसे भव्य स्थान में तबदील कर दिया गया है। पुजारी जी ने बताया कि मन्दिर की कमेटी बनी हुई है। सभी सदस्य पूरी तन्मयता से सेवा में लगे हुए हैं। अब हिमाचल सरकार के सहयोग से गांव के प्रधान जी पंचवटी स्कीम से मन्दिर को चारों ओर से और भी मनोरम बनाने में लगे हुए हैं।

इसी चोटी से आप देव कमरूनाग जी के स्थान के दर्शन भी कर सकते हैं। वैसे तो पैदल मार्ग से देव कमरूनाग जी की 8 किलोमीटर की दूरी है लेकिन अगर आप जाना चाहें तो यहां से ट्रैक करते हुए शिकारी माता जी के मंदिर भी पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि सुंदरनगर हिमाचल से सडक़ के रास्ते शिकारी माता जी के पवित्र स्थान की दूरी लगभग 80 किलोमीटर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here