Friday, October 30, 2026
Home Himachal लठियाणी में पैरापिट से टकराई कार, हमीरपुर के प्रदीप की मौत, साथी...

लठियाणी में पैरापिट से टकराई कार, हमीरपुर के प्रदीप की मौत, साथी अनिल घायल

School-van-accident-one-child-two-more-dead-Kullu-Himachal-Pradesh.jpg

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। पुलिस थाना बंगाणा के तहत लठियाणी के समीप पेश आए सडक़ हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि साथी युवक घायल हो गया। मृतक युवक की पहचान प्रदीप कुमार निवासी हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार प्रदीप कुमार व अनिल कुमार निवासी हमीरपुर कार में सवार होकर शनिवार देर रात चंडीगढ़ से वापस अपने घर जा रहे थे।

Advertisements

लठियाणी पहुंचने पर कार अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे प्रदीप कुमार की मौत हो गई, जबकि घायल अनिल कुमार को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। एस.पी. दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घायल युवक के बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here