निगम चुनाव हेतू 17 व 18 जनवरी को भाजपा कार्यलय में लिए जाएंगे आवदेन:निपुण शर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा सभी 50 वार्डों में अलग से चुनाव लडऩे जा रही है तथा कार्यकर्ताओं में भाजपा के चुनाव चिन्ह पर लडऩे के लिए उत्साह देखा जा रहा है। शर्मा ने बताया कि निगम के 50 वार्डों से इच्छुक भाजपा कार्यकर्ता अपना आवेदन भाजपा कार्यलय,शास्त्री मार्किट में रविवार 17 जनवरी व 18 जनवरी,सोमवार को सुबह 11बजे से 1 बजे तक दे सकते है। पार्टी कार्यालय में जिला महामंत्री विनोद परमार और मीनू सेठी आवदेन लेने के लिए इस समय उपस्थित रहेंगे।

Advertisements

शर्मा ने कहा कि पार्टी इस बार 50 वार्डों में अपने दम पर अकेले चुनाव लडऩे जा रही है। भाजपा शहर में करवाए गए विकास कार्यों के आधार पर जनता की कचहरी में जाएगी और निगम पर दोबारा भाजपा का परचम लहरा कर शहरवासियों की सेवा की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here