आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, परिजनों ने फांसी की सजा देने की मांग की

मोगा (द स्टैलर न्यूज़)। प्रदेश में छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसा ही एक मामला मोगा जिला के गांव बुट्टर कलां से सामने आया है। जहां आरोपी ने तीसरी कक्षा में पढ़ती आठ साल की बच्ची को भी नही बक्शा। बच्ची को मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बच्ची के परिजनों ने प्रशासन से आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है।

Advertisements

इस संबंधी जानकारी देते हुए एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि आरोपी जग्गा सिंह उसी गांव में रहने वाला है जो नशे का भी आदी है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 376 व पास्को 6 (2012) के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here