श्रीराम मंदिर हेतु प्रो. कपूर ने 1 लाख 11 हजार 1 सौ 11 रुपये और बेटे उत्कर्ष ने भेंट किए 11 हजार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह अभियान के तहत ट्रिपल-एम पब्लिक स्कूल के एम.डी. प्रो. मनोज कपूर ने अपनी माता सुदेश रानी के हाथों 1 लाख 11 हजार 1 सौ 11 रुपये की धनराशि भेंट करवाई, जबकि उनके बेटे उत्कर्ष कपूर ने अपनी पॉकेट मनी से इकट्ठा की 11 हजार रुपये की राशि मंदिर निर्माण हेतु सौंपी। इस मौके पर प्रो. कपूर की पत्नी रीना कपूर भी मौजूद थी।

Advertisements

इस अवसर पर प्रो. कपूर ने कहा कि भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति के आधार हैं और करोड़ों-अरबों भारतीयों के आराध्य हैं। लंबे संघर्ष के बाद प्रभु का भव्य मंदिर बनने जा रहा है, जोकि बहुत ही गर्व की बात है तथा इस महायज्ञ में हर भारतीय को अपनी यथाशक्ति सहयोग करना चाहिए। प्रो. कपूर ने धन संग्रह में लगी टोलियों को सौभाग्यशाली बताया, जो इतनी मेहनत से घर-घर जा रही हैं।

इस अवसर पर मनोज गुप्ता, डा. रमन घई एवं भरत गंडौत्रा ने प्रो. कपूर व उनके पारिवारिक सदस्यों का सहयोग राशि प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here