बियाना मोड़ पर खाई में गिरी कार, दो की मौत

सुरंगानी (द स्टैलर न्यूज़)। सुरंगानी से लगभग छह किलोमीटर दूर बियाना मोड़ पर एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार को मंजीर-सलूनी मार्ग पर बियाना मोड़ के पास एक कार एच.पी. 81-1924 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा दोपहर बाद लगभग 3:30 बजे के हुआ। इस हादसे में कार चालक जर्मो व विजय कुमार की मौत हुई है।

Advertisements

वह दोनों एक ही गांव से हैं। स्थानीय लोगो ने जब गाड़ी गिरने की आवाज सुनी तो सारे गांव के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। घटना की जानकरी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों मृतकों के शवों को गहरी खाई से निकाला। डी.एस.पी. सलूनी शेर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस दुर्घटना की छानबीन में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here