सुखवंत के दर्द की दास्तां: 16-16 घंटे कमरे में बंद करके रखते थे

sukhwant-kaur-saudi-arabia-india-jalandhar-punjab

sukhwant-kaur-saudi-arabia-india-jalandhar-punjab

-साऊदी अरब में बंधक बनाई गई सुखवंत लौटी स्वदेश-
जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के नूरमहल निवासी सुखवंत कौर जोकि तीन माह के वीजा पर इसी साल सऊदी अरब घूमने गई थी और उसे वहां पर एजैंट ने बेच दिया था को भारत सरकार द्वारा रिहा करवाने उपरांत आज 31 मई को वह स्वदेश लौट आई है। जालंधर पहुंचने पर उसने अपने दर्द की दास्तां पत्रकारों को बताई। सुखवंत कौर ने बताया कि ट्रैवल एजैंट ने उसे बेच दिया था तथा उसे सऊदी अरब में बंधक बनाकर रखा गया था। उसे 16-16 घंटे कमरे में बंद करके रखा जाता था, जहां पर सांस लेना भी दूभर हो जाता था। उसने बताया कि जब वह वेतन की मांग करती तो उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की जाती थी। उसने बताया कि उसने जो नरक वहां भोगा है, भगवान ऐसे दिन दुश्मन को भी न दिखाये। सुखवंत कौर के परिवार ने भारत सरकार व विदेश मंत्रालय से सुखवंत कौर को बचाने की गुहार लगाई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए विदेश मंत्रालय ने सुखवंत कौर की सकुशल स्वदेश वापसी को

Advertisements

सुनिश्चित किया था तथा विदेश मंत्री भारत सरकार सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी थी कि सुखवंत कौर वापस लौट रही है। सुखवंत कौर अमृतसर के गुरु रामदास अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी तथा इस दौरान उन्हें रिसीव करने के लिए पूर्व मंत्री अनिल जोशी भी पहुंचे थे। जालंधर में पत्रकारवार्ता दौरान भाजपा नेता मनोरंजन कालिया, के.डी. भंडारी व अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। पीडि़त परिवार ने संबंधित ट्रैवल एजैंटों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

narula-lehanga-house-bassi-khawaju-hoshiarpur

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here