Monday, October 26, 2026
Home Chandigarh राष्ट्रीय नारी शक्ति पुरुस्कार-2020 के लिए माँगे आवेदन

राष्ट्रीय नारी शक्ति पुरुस्कार-2020 के लिए माँगे आवेदन

चंडीगढ़,(द स्टैलर न्यूज़)। महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए असाधारण कार्यों को मान्यता देने के लिए बनाए राष्ट्रीय पुरुस्कार (नारी शक्ति पुरुस्कार-2020) के लिए नामांकनों की माँग की गई है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने भारत में महिलाओं के लिए सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘नारी शक्ति पुरुस्कार-2020’ के लिए नामांकन माँगे हैं।

Advertisements

उन्होंने बताया कि यह पुरुस्कार उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर काम कर रहे हैं और समाज में महिलाओं के उत्थान के लिए विशेष योगदान दे रहे हैं। प्रवक्ता ने बताया कि 8 मार्च, 2021 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर करीब 15 शख्सियतों को नारी शक्ति पुरुस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पात्रता मापदण्डों का विवरण देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के लिए बढिय़ा काम करने वाले व्यक्ति विशेष, समूहों और संस्थाएं पुरुस्कार के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत आवेदक की उम्र कम-से-कम 25 साल होनी चाहिए। संस्थाओं को कम-से-कम पाँच साल का अनुभव होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि ज़रुरी दस्तावेज़ों समेत नामांकन/अजिऱ्याँ केवल   www.narishaktipuruskar.wcd.gov.in पर ही दिए जा सकते हैं और किसी अन्य तरीके से भेजे गई  अजऱ्ी/नामांकन पर विचार नहीं किया जायेगा। नामांकन/अजिऱ्याँ भेजने की आखिऱी तारीख़ 31 जनवरी, 2021 है। उन्होंने बताया कि पुरुस्कार सम्बन्धी दिशा-निर्देश और आवेदन पत्र महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की वैबसाईट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here