Saturday, October 24, 2026
Home Politics वार्ड 28: कांग्रेसी उम्मीदवार जसविंदर पाल के पक्ष में प्रचार मुहिम को...

वार्ड 28: कांग्रेसी उम्मीदवार जसविंदर पाल के पक्ष में प्रचार मुहिम को मिल रहा बल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा के आशीर्वाद एवं सहयोग से चुनाव मैदान में उतरे वार्ड नंबर 28 से जसविंदर पाल के पक्ष में चलाए गए चुनाव अभियान को भारी जनसमर्थन के साथ बल मिल रहा है। जसविंदरपाल के पक्ष में चुनाव प्रचार में जुटी टीम ने लोगों को वार्ड में करवाए गए और भविष्य में करवाए जाने वाले विकास कार्यों की जानकारी दी।

Advertisements

इस मौके पर उनके पारिवारिक सदस्यों और वार्ड की महिलाओं ने आगे बढक़र उनके चुनाव प्रचार की कमान सभाल ली है तथा इसे लोगों का भी काफी सहयोग मिल रहा है। जसविंदर पाल ने कहा कि वार्ड के काफी हिस्सा विकास से अछूता है तथा उन्होंने इसके विकास संबंधी पहले ही कैबिनेट मंत्री से बात करके रखी है कि जीत के बाद वे प्राथमिक स्तर पर कार्य करवाएंगे।

वार्ड में पानी की निरंतर सप्लाई के लिए श्री अरोड़ा द्वारा पहले ही ट्यूबवैल लगवाया गया है और आने वाले समय में वार्ड की रहती गलियों का निर्माण, बरसाती पानी की निकासी एवं अन्य जनसुविधाओं को पूर्ण करने के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें वार्ड वासियों पर विश्वास है कि वे उन्हें सेवा का मौका जरुर देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here