![](https://www.thestellarnews.com/wp-content/uploads/2024/04/dreams.jpg)
बटाला (द स्टैलर न्यूज़)। बटाला में एक युवक की पतंग की प्लास्टिक डोर की चपेट मेें आने से उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक नौजवान छोटे हाथी वाहन पर सवार होकर कहीं जा रहा था जब प्लास्टिक की डोर उसके कान में फंस गई और वह वाहन से नीचे गिर गया और गंभीर जख्मी हो गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान विक्रम निवासी मोनिया बटाला के रूप में हुई है।
नौजवान हलवाई का काम करता था और मृतक अपने पीछे आठ वर्ष की बच्ची व पत्नी छोड़ गया है। परिवारिक मैंबरों ने बताया कि वे ही अपने परिवार में कमाने वाला था। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस चाइना डोर पर सख्ती से पाबंदी लगाई जाए
![](https://www.thestellarnews.com/wp-content/uploads/2024/04/dreams.jpg)