शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल पर हमला, कांग्रेसी और अकाली कार्यकर्ताओं में हुई थी झड़प, बादल सुरक्षित

पंजाब (द स्टैलर न्यूज़)। जलालाबाद के कुछ लोगों द्वारा शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने का समाचार प्राप्त हुआ है। पता चला है कि अकाली और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में फायरिंग भी हुई। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद तनाव का माहौल व्याप्त हो गया और इस झड़प में शिअद की एक व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की 2 गाडिय़ां क्षतिग्रस्त हुई हैं इस झड़प में कई लोग घायल हो गए तथा इस दौरान ईंट पत्थर भी चलने और कई राउंड फायरिंग की भी खबर है।

Advertisements

जानकारी अनुसार यह झड़प नगर निगम चुनावों को लेकर नामांकन दौरान हुई जिस कारण जहां नामांकन का काम भी रूक गया था लेकिन स्थिति सामान्य होने पर इस काम को पुन: शुरू कर दिया गया। बता दें कि सुखबीर सिंह बादल पूरी तरह से सुरक्षित हैं और कड़ी सुरक्षा के बीच हैं। इस मामले पर अकाली दल द्वारा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया जा रहा है, क्योंकि नामाकन दौरान तरनतारन में भी अकाली दल और कांग्रेसी नेताओं के बीच टकराव हुआ था। इस हमले में शिअद के 3 कार्यकर्ता गोली लगने से घायल हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here