वार्ड 43: भाटिया ने खोला चुनाव कार्यालय, तीक्ष्ण सूद ने कन्या के हाथ से करवाया उद्घाटन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वार्ड नंबर 43 से भाजपा उम्मीदवार सुनीता भाटिया ने चुनाव कार्यालय खोला। जिसका उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने छोटी कन्या के कर कमलों से करवाया। इस मौके पर तीक्ष्ण सूद ने कहा कि विरोधी ताकतें जितना भी जोर लगा लें, लेकिन लोगों के दिलों में बसी भाजपा को नहीं निकला सकते। उन्होंने कहा कि वार्ड 43 में पूर्व पार्षद बिट्टू भाटिया द्वारा करवाए गए विकास कार्यों पर लोग मोहर लगाएंगे।

Advertisements

उन्होंने कहा कि कार्यालय के उद्घाटन पर लोगों के हुजूम ने यह बात साफ कर दी है कि वार्ड 43 की जनता भाटिया के साथ है और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएगी। इस दौरान सुनीता भाटिया ने आए हुए मेहमानों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जनता को उनसे जो उम्मीदें हैं वे जीत उपरांत जनता से किए एक-एक वायदों पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत से वार्डवासियों की सेवा करेंगी।

इस अवसर पर सुनीता भाटिया के पति पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू, पूर्व मेयर शिव सूद, जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा, सतपाल भाटिया, सुमन भाटिया, वेद प्रकाश भाटिया, अश्विनी भाटिया, नवनीत भाटिया, हरीश दुआ, विनोद मल्होत्रा, नंद लाल, विनय खन्ना, ओम प्रकाश शर्मा, मास्टर उजागर सिंह, दीपक खन्ना, अजमेर सिंह अज्जू, कृष्ण लाल छाबड़ा, सतीश सरीन, अरुण तनेजा, अभि भाटिया, तरुण खोसला, मलकीयत, लक्की ठाकुर, रिक्की कटारिया, मनु कटारिया, राज कुमार राजू, कुलदीप मल्होत्रा, शशी मल्होत्रा, सुनीता चोपड़ा, नीरु ग्रोवर, राखी भाटिया, रश्मी भाटिया, पूनम भाटिया, सरोज बाला, परवीन, मंजू ठाकुर, अनीता, रजनी खन्ना, मिंटू सेतिया, सतीश सरीन, टिंकू छाबड़ा, बंटी भाटिया सहित बड़ी संख्या में वार्ड निवासी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here