Friday, October 30, 2026
Home Politics गुलशन राय पासी 6 साल के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित, शिकायत...

गुलशन राय पासी 6 साल के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित, शिकायत पर जिला अध्यक्ष डा. नंदा ने की कार्यवाही

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. कुलदीप नंदा ने बताया कि हरियाना से कांग्रेसी नेता गुलशन राय पासी को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया गया है तथा इस संबंधी प्रदेश अध्यक्ष को पत्र के माध्यम से जानकारी दे दी गई है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि इस संबंधी हरियाना नगर कौंसिल के चुनाव आबजर्वर मो. गुलाब ने उन्हें शिकायत दी थी कि गुलशन राय पासी पार्टी के विरुद्ध गतिविधियां करके पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ चल रहे हैं, जिससे पार्टी को काफी नुकसान पहुंच रहा है। जिसके बारे में उन्होंने हल्का विधायक पवन कुमार आदिया को भी जानकारी दी।

पार्टी द्वारा लगाए गए चुनाव आबजर्वर व हल्का विधायक द्वारा इस बारे में उनके ध्यान में लाए जाने के बाद उन्होंने तुरंत कार्यवाही करते हुए गुलशन राय पासी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है तथा इस संबंधी जानकारी देने हेतू प्रदेश अध्यक्ष को भी लिखा गया है। डा. नंदा ने कहा कि पार्टी विरुद्ध गतिविधियां किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी तथा ऐसा करने वालों के खिलाफ तुरंत प्रभाव से पार्टी नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here