कृषि विधेयकों के खिलाफ किसानों ने किया चक्का जाम

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सांझा किसान संघर्ष मोर्चा दिल्ली की तरफ से दिये गये चक्का जाम की काल पर होशियारपुर में आज़ाद किसान कमेटी दोआबा होशियारपुर के प्रधान हरबंस सिंह संघा के नेतृत्व में पुरहीरां बाईपास चौंक में दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक चक्का जाम किया गया। इस दौरान एैम्बुलैंसों तथा मरीज़ों को रास्ता दिया गया। अलग-अलग गांवो से ट्रैक्टर ट्रालियों तथा अन्य वाहनों पर आकर किसानों, मज़दूरों ने इस शांतमई चक्का जाम में भाग लिया।

Advertisements

इस अवसर पर प्रधान संघा ने इक्ठ को संबोधन करते हुए कहा कि यह चक्का जाम दिल्ली में केन्द्र सरकार की तरफ से गिरफ्तार किये गये निर्दोषों किसानों के समर्थन में किया गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब रोडवेज़ रिटार्यड इम्पलाईज़ वैल्फेयर एसोसिएशन होशियारपुर के सदस्यों का धरने में सहयोग के लिए धन्यवाद किया तथा अन्य गैर राजनीतिक संगठनों तथा आम जनता को भी किसानों के इस अंदोलन में शामिल होने की अपील की और बताया कि इन काले कानूनों का सभी वर्गों पर बुरा असर पड़ेगा।

इस अवसर पर प्रघान हरपाल सिंह हुक्ड़ां, सुखपाल सिंह काहरी, तरसेम सिंह नागरा, लखविन्द्र सिंह लक्खी, निर्मल सिंह हुक्ड़ां, लखविन्द्र सिंह सैनी, ज्ञान सिंह भलेठू, डा. तेजपाल, जोगा सिंह साहरी, दलजीत सिंह साहरी, किश्न सिंह गगनौली, दिलबाग सिंह, प्रताप सिंह, सतनाम सिंह बैंस, बलविंद्र सिंह बैंस, कुलभूषण प्रकाश सिंह सैनी, गुरदयाल सिंह, हरदयाल सिंह, मनजीत सिंह, मंगत सिंह, दलवीर सिंह, मनप्रीत सिंह, अमृत पाल सिंह, अवतार सिंह, लखविन्द्र सिंह, निर्मल सिंह संघा ने भी इस इक्ठ को संबोधित किया तथा मोदी सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here