
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: समीर सैनी। जे.सी.टी. होशियारपुर के क्रिकेट खेल मैदान में करवाए गए श्री मनमोहन थापर टी-20 क्रिकेट टूर्नामैंट का फाइनल मैच फगवाड़ा ने 7 रन से जीत लिया।


जे.सी.टी. ग्रुप के बिजनस हैड कमल भसीन के निर्देशानुसार करवाए जा रहे इस क्रिकेट टूर्नामैंट के फाइनल मैच का शुभारम्भ रजनीश सूद (वाईस प्रेसिडेंट एकाउंटस एवं स्टोरेज) और राहुल शर्मा (वाइस प्रसिडेंट प्लांट) ने किया।

मैच में जे.सी.टी. फगवाड़ा के कैप्टन विशाल टंडन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फ़ैसला किया। फगवाड़ा ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए। जे.सी.टी. होशियारपुर इस लक्ष्य का पीछा करते हुए महज़ 110 रन बना कर ही ऑल-आउट हो गई। जे.सी.टी. फगवाड़ा की तरफ से बेहतरीन बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए मनी सपरा ने 35 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच बने तथा मैन ऑफ द सीरीज़ का खिताब भी मनी सपरा के नाम ही रहा।

इस दौरान श्री सूद और श्री शर्मा ने दोनों टीमों को बधाई दी और ट्रॉफियां देकर सन्मानित किया। उन्होंने बताया कि ये टूर्नामेंट हर साल आयोजित किया जाता है ताकि दोनों प्लांट के स्टाफ और वर्कर्स काम के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। इसके साथ ही उनका शारीरिक और मानसिक विकास हो, जिससे वे काम तथा रोजाना जिंदगी के तनाव को कम कर सके। मैच दौरान अम्पायर की भूमिका विजय गट्टा और नीरज ने निभाई।

मैच में विपिन कटोच, एस.के. केजरीवाल, के.ए. खान, राजन शर्मा, सुनील शर्मा, राजीव त्रिपाठी, शाहबुद्दीन, सौरव, बसंत वैद, अशोक कुमार, प्रेम बिष्ट के साथ होशियारपुर और फगवाड़ा जे.सी.टी. के स्टाफ सदस्य मौजूद थे।












