संजीव दुआ, अजय जैन व धीर सहित कईयों को भाजपा ने दिखाया बाहर का रास्ता

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के निर्देशानुसार नगर निगम में भाजपा के अधिकृत उम्मीदवारों के मुकाबले में अपने नामांकन पत्र भरने व चुनाव लडऩे के कारण भाजपा कार्यकताओं को उनकी प्राथमिकता से निष्कासित किया जाता है। उन्होंने कहा इनमें से अधिकतर कार्यकर्ताओं ने भाजपा को टिकट के लिए आवेदन किया था, लेकिन टिकट न मिलने से अब आज़ाद खड़े हो गए हैं।

Advertisements

भाजपा के वोटर व समर्थक तथा कार्यकर्ताओं को स्पष्ट किया जाता है, अब पार्टी से निष्कासित लोगों से भाजपा का कोई संबंध नहीं रहा। किसी भी तरह गुमराह होकर उनके समर्थन में वोट न करें।

पार्टी से निष्कासित किए लोगों की सूची इस प्रकार है:-

वार्ड 2 से सुखबीर सिंह, वार्ड 9 से गुरुदेव कौर, वार्ड 15 से तब्बसुम खातुम, वार्ड 15 से ममता कुमारी, वार्ड 30 से अश्विनी कुमार, वार्ड 34 से संजीव दुआ, वार्ड 38 से सुहास राजन धीर, वार्ड 40 से अजय जैन को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्काषित किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here