तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रवीण सोहल। तलवाड़ा में श्री गुरु रविदास महाराज जी के 644वें आगमन पर्व के उपलक्ष्य में श्री गुरु रविदास धार्मिक सभा द्वारा भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन श्री गुरु रविदास मंदिर सेक्टर -3 से शुरू होकर शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरा। संगत ने नगर कीर्तन का स्वागत किया जयकारों की गूँज के बीच गुरु महाराज का स्वरूप उसके बाद पांच प्यारे गुरु ग्रंथ साहिब की अगुवाई करते हुए तथा गुरबाणी का कीर्तन करते महिला तथा भाइयों के जत्थे चल रहे थे। नगर कीर्तन का कई जगह लोगों ने पुष्प बर्षा से स्वागत भी किया।
इस अवसर पर सभा के प्रधान जगदेव सिंह ,सचिब विजय पाल सिंह ,चैयरमेन राज कुमार विरदी ,करनैल सिंह ,तीर्थ राम ,हेड ग्रंथी जसविंदर सिंह ,मलकीत सिंह ,राजिंदर सिंह ,राज मल कजला ,कमल किशोर ,बोध राज ,जरनैल भाटिया ,अर्जन देव ,गुरदयाल तखी ,ओम प्रकाश ,दविंदर सहोता ,पूर्ण चंद ,हरप्रीत कौर ,सुदेश कौर ,गुरविंदर कौर ,गुरदीप कौर ,मास्टर सरवन ,अश्वनी बब्बू ,हरभजन हीर ,परमजीत सिंह ,चमन सिंह ,प्रेम लता ,सतपाल ,सोम पाल सहित बड़ी गिनती में संगत ने भाग लिया। इस संबंध में 25 फरवरी को गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ शुरू होंगे तथा 27 फरवरी को भोग पड़ेगा। इस पावन बेला पर भाई लखविंदर सिंह भाई ओंकार सिंह गुरबाणी का कीर्तन करके संगत को निहाल करेंगे।