Saturday, October 3, 2026
Home Himachal 27-28 फरवरी को बंद रहेगी टौणी देवी-उहल-कक्कड़ सडक़

27-28 फरवरी को बंद रहेगी टौणी देवी-उहल-कक्कड़ सडक़

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सडक़ को चौड़ा करने के कार्य के चलते टौणी देवी-उहल-कक्कड़ मार्ग पर 27 और 28 फरवरी को वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश देवाश्वेता बनिक ने बताया कि इस सडक़ पर तीखे एवं तंग मोड़ों को चौड़ा करने का कार्य चला हुआ है।

Advertisements

इस कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए उक्त सडक़ पर यातायात दो दिन के लिए बंद किया जा रहा है। इस अवधि के दौरान क्षेत्र के वाहन चालक कोट-चौरी-लगदेवी-उहल सडक़ को वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here