Sunday, October 25, 2026
Home National एम्स, जम्मू इस वर्ष एमबीबीएस का पहला शैक्षणिक सत्र 50 विद्यार्थियों के...

एम्स, जम्मू इस वर्ष एमबीबीएस का पहला शैक्षणिक सत्र 50 विद्यार्थियों के साथ करेगा शुरू

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) जम्मू के नवनियुक्त निदेशक डॉ शक्ति गुप्ता ने आज केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय,कार्मिक,जनशिकायत,पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह से भेंट की औरएम्स, जम्मू के भावी विकास की रूपरेखा पर चर्चा की।एम्स, जम्मू का एमबीबीएस का पहला शिक्षण सत्र इस वर्ष 50 छात्रों के साथ शुरू हो रहा है।

Advertisements

डॉ शक्ति गुप्ता नेयहमहत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनको सौंपे जाने पर सरकार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और आश्वासन दिया कि वह उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदानदेंगे।डॉ. जितेंद्र सिंह ने आशा व्यक्त की है कि डॉ. शक्ति गुप्ता अपेक्षा को सफलता से पूरा करेंगे रक्षक आशा व्यक्त की है कि डॉ शक्ति गुप्ता उन दायित्वोंको सफलता से पूरा करेंगे जिनकी उनसे अपेक्षा की गई है।

डॉ जितेंद्र सिंह ने डॉ शक्ति गुप्ता को यह भी सुझाव दिया कि एम्स,जम्मू उसी तरह के वेतन लाभदेनेजा रहा है जैसे कि एम्स, दिल्ली केहैं और इसलिए हमें प्रयास करना चाहिए कि संस्थान के लिए योग्यताके आधार परसर्वश्रेष्ठ शिक्षक औरखासतौर पर नर्सिंग सहित अन्य मेडिकल स्टाफ का संस्थानमें चयन किया जाए।

डॉ. जितेंद्र सिंह नेउल्लेखकिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी हस्तक्षेप से एम्स, जम्मूको स्वीकृति प्राप्त हुई है और यह हम सब की जिम्मेदारी है कि इसे जम्मू में स्वास्थ्य देखभाल और चिकित्सा शिक्षा का सर्वश्रेष्ठ और आधुनिकतम संस्थान बनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here