Monday, October 19, 2026
Home National बस पलटने से पुलिस और होम गार्ड के 21 जवान घायल

बस पलटने से पुलिस और होम गार्ड के 21 जवान घायल

मध्य प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एकएकएक हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जहां एक बस के पलट जाने से उसमें सवार पुलिस और होम गार्ड के 21 जवान घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ये जवान चुनावी ड्यूटी करने के बाद राज्य में अपने गृह जिले राजगढ़ लौट रहे थे, तभी भोपाल-बैतूल राजमार्ग पर बरेठा घाट के पास उनकी बस पलट गई। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) शालिनी परस्ते ने बताया कि यह दुर्घटना तड़के करीब चार बजे हुई।

Advertisements

उन्होंने कहा, ‘‘बस में कुल 40 जवान सवार थे जिनमें से पांच पुलिसकर्मी और बाकी होम गार्ड के जवान थे। ये जवान छिंदवाड़ा में चुनावी ड्यूटी करने के बाद राजगढ़ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में बस पलट गई।” उन्होंने बताया कि रास्ते में आए एक ट्रक से टकराने से बचने के क्रम में बस पलट गई। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here