
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़), ज्योति गंगड़। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए के नेताओं के साथ मीटिंग की। जिसमें नीतीश कुमार, चंद्रबाबू, एकनाथ शिंदे, चिराग पासवान, जयंत चौधरी आदि सभी बड़े नेता शामिल थे। सभी नेताओं ने नरेंद्र मोदी को समर्थन देते हुए कहा है कि वह अगला प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को ही बनाएंगे।

8 जून को नरेंद्र मोदी प्रधान मंत्री की शपथ ले सकते है। नरेंद्र मोदी ने नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरु करने के लिए अपना इस्तीफा दे दिया है। एनडीए की मीटिंग ने एकजुटता का संदेश दे दिया है।
सूत्रों से पता चला है कि नीतीश कुमार बिना कोई डिमांड के भाजपा सरकार को समर्थन दे रहे है। 7 जून को एनडीए के सांसदों की बैठक होगी।












