महानदी में पलटी नौका, 7 की मौत, 1 लापता

ओडिशा (द स्टैलर न्यूज़)। ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में महानदी में नौका पलट गई। जिसमें सवार करीब 50 लोगों में से 7 की मौत हो गई। जबकि 1 शख्स अभी भी लापता बताया जा रहा हैं। पुलिस ने बताया कि हादसे के दौरान नौका में पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के खारसिया के रहने वाले करीब 50 लोग सवार थे जो ओडिशा के बारगढ़ जिले के पथरसेनी कुडा स्थित मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब नाव झारसुगुड़ा जिले के रेनगली पुलिस थाना अंतर्गत शारदा घाट पहुंचने वाली थी।

Advertisements

उन्होंने बताया कि स्थानीय मछुआरों ने 35 लोगों को बचा लिया और उन्हें किनारे पर ले आए। लापता एक व्यक्ति की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। ओडिशा आपदा रैपिड एक्शन फोर्स के अनुसार आज सुबह छह शव मिले हैं। जिसके साथ ही मरने वालों की कुल संख्या सात हो गई है और एक की तलाश की जा रही है। घटनास्थल पर पहुंचे बरगढ़ के सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश पुजारी ने आरोप लगाया कि नाव बिना वैध लाइसेंस के चल रही थी। इसे संबंधित अधिकारियों द्वारा फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं दिया गया था और इस पर कोई जीवन रक्षक जैकेट आदि भी नहीं था।” मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा भी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here