लगन और मेहनत से हर मंजि़ल को पाया जा सकता है: जिलाधीश कुलवंत सिंह

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कड़ा परिश्रम दृढ़ संकल्प हो तो कोई भी मंजि़ल को हासिल किया जा सकता है इसकी प्रत्यक्ष मिसाल है तरनतारन के जि़लाधीश कुलवंत सिंह जिनके साथ समाज सेवी संजीव कुमार ने एक विशेष भेंट की जिसमें जि़लाधीश कुलवंत सिंह ने अपनी जि़ंदगी के संघर्ष को सांझा किया कि किस प्रकार वह गांव के सरकारी स्कूल से शिक्षा ले नवोदय विद्यालय और फिर लगातार मंजि़लो को साकार करते हुये आईएएस की परीक्षा उतीर्ण करने में कामयाब हुए। कुलवंत सिंह वर्तमान में जि़लाधीश तरनतारन के पद पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है प्रशासनिक सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए भी वह युबा विद्यर्थियों के मार्गदर्शन के लिए हमेशा न केवल समय निकालते है बल्कि उनकी सफलता के लिए महत्वपूर्ण बिंदु भी सांझा करते है।

Advertisements

कुलवंत सिंह अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए थोड़ा भावुक हो जाते है कि किस प्रकार सीमित साधनों के चलते उन्हें कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि कई बार अच्छे विद्यार्थी सीमित साधनों के चलते जीवन के संघर्ष में पिछड़ जाते है उन विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल की भूमिका निभाते हुये वह इस बात पर जोर देते है कि मेहनत दृढ़ संकल्प हो तो कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं होती। जि़लाधीश कुलवंत सिंह ने जोर देकर कहा कि उनकी कोशिश है कि उन तक पहुंचने वाले हर व्यक्ति की बात सुनी जाए तथा उसके हल के लिए प्रयास भी किया जाए जिससे लोगों का नोकरशाही के प्रति एक अच्छा नज़रिया बना रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here