मैडम सोनीया ने श्री आनंदपुर साहिब में माथा टेक किसानों की जीत की अरदास की

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। महिला अंतराष्ट्रीय दिवस को एक अलग अंदाज में मनाते हुए कोशिश संस्था की वाएिस चेयरपरसन मैडम सोनीया आज चब्बेवाल की कांग्रेस महिला वरकरो के साथ श्री आनंदपुर साहिब के लिए रवाना हुए। मैडम सोनिया ने कहा कि अपने महिला साथियों के साथ श्री आनंदपुर साहिब में नतमस्तक होकर वह पूरी महिला जाति के विकास और तरक्की के लिए वाहेगुरू के चरणों में अरदास कर खुद को भाग्यशाली समझ रही है। उन्होंने कहा कि विश्व के विभिन्न क्षेत्र में महिलाओं प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रगाटाते हुए यह दिन महिलाओं के लिए मनाया जाता है।

Advertisements

यह महिला अधिकारों की लहर का केंद्र बिंदू है। वहीं उन्होंने पंजाब के किसानों के लिए जोकि दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ जंग लड़ रहे है उनके लिए अरदास की। उन्होंने चब्बेवाल हलका वासियों की तंदरुस्त के लिए भी प्रार्थना की। मैडम सोनीया ने कहा कि यह किसान ही हमारा अन्नदाता है, हमें इनकी कदर करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए किसान संगठनों के आंदोलन ने केंद्र सरकार की जड़े हिलाकर रख दी है इस लिए मोदी सरकार आंदोलन को कमजोर और फेल करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है जिससे लोगों के साथ संपर्क बनाकर रखने की और भी अहमियत बढ़ गई है।

इस अवसर पर मैडम सोनीया के साथ जिला परिषद मैंबर, समिति मैंबर, सरपंच, रिंकी, रणजीत कौर, हरमिंदर सिंह लक्की के अलावा चब्बेवाल हल्के की महिला कांग्रेस मैंबर शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here