Tuesday, October 27, 2026
Home Jammu & Kashmir जम्मू: महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिरों में लगा रहा भक्तों का तांता,...

जम्मू: महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिरों में लगा रहा भक्तों का तांता, सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी

जम्मू/राजौरी(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। जम्मू कश्मीर में भगवान शिव के प्रतीक-पर्व शिवरात्रि के अवसर पर जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। साथ ही, स्थानीय लोगों ने शोभा यात्रा भी निकाली, जिसमें कई लोग भगवान शिव के वेश में थे। साथ ही, कई लोग भगवान शिव के वेश में सड़कों पर पर्व मना रहे थे। बुधवार सुबह से वीरवार देर रात तक जय जय शिवां दी, जय जय शिवां दी जयघोषों से माहौल भक्तिमय रहा। रियासी जिला के अंतर्गत रनसू शिवखोड़ी में हजारों की संख्या शिव भक्तों ने शिव परिवार के दर्शन किए। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। सुबह से ही शिवालयों में भगतों की कतार लगना शुरू हो गई थी। सारे दिन पूरे शहर में ओम नम: शिवाय का जाप गूंजता रहा। जम्मू और कश्मीर से लेकर श्रीनगर और अन्य कई स्थानीय जगहों पर शिव मंदिरों में देर रात से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था।

Advertisements

महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने बोल बम का जयकारा लगाया और भगवान भोले का आशीर्वाद लिया। वहीं सीमावर्ती जिला राजौरी व जिला पुंछ में महा शिवरात्रि पर जिले के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही श्रद्धालु कतरों में खड़े थे। वीरवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ शिव मंदिरों में उमड़ी हुई थी। खासकर प्राचीन शिव मंदिर व जवाहर नगर शिव मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु शिवलिग पर जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालु कतारों में खड़े नजर आए। जैसे जैसे दिन चढ़ता गया मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती ही चली गई। दोपहर तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। इस अवसर पर जवाहर नगर शिव मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। प्राचीन शिवमंदिर में श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। पुराने बस अड्डे स्थित शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मंदिर में आए श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इसी तरह से अन्य क्षेत्रों में स्थित शिव मंदिरों में भी शिवरात्रि के अवसर पर काफी भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली।

इसी तरह से पुंछ, मेंढर, कालाकोट, सुंदरबनी व नौशहरा में भी शिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में काफी भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। वहीं मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने मंदिरों के आसपास सुरक्षा के काफी पुख्ता प्रबंध कर रखे थे। पुलिस लाइन चौक में पुलिस द्वारा भी भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें काफी भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने आकर प्रसाद ग्रहण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here