काहनगढ़ में बी.एस.एफ. ने मार गिराया पाक घुसपैठिया

अमृतसर/जालंधर। बी.एस.एफ. जवानों ने अमृतसर सैक्टर के काहनगढ़ में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 16 अक्तूबर को करीब 3 बजे एक घुसपैठिये को मार गिराया। इस संबंधी अधिकारियों की तरफ से जारी प्रैस विज्ञप्ति में बताया गया कि जवानों ने सीमा पर संदिग्ध गतिविधि देखी और एक घुसपैठिये को रोकने के लिए चेतावनी भी जारी की।

Advertisements

मगर घुसपैठिये ने चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया। सुरक्षा की दृष्टि से जवानों ने गोली चला दी। जिससे 19 साल के पाक घुसपैठिये की मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here