मानवता का महाकुंभ लगने को तैयार, कई देशों के निरंकारी श्रद्धालु समागम में लेंगे भाग

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के नेतृत्व में संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल जी टी रोड समालखा में मानवता का महांकुभ 16,17 व 18 नवंबर को लगने जा रहा है। इस बार अन्तर्राष्ट्रीय संत समागम में कई देशों से श्रद्धालुुुओं के पहुंचने की उम्मीद है। निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के नेतृत्व में आयोजित होने वाले 72वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम दौर में चल रही है।

Advertisements

निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज ने ग्राऊंड में पहुंच दिया श्रद्धालुओं को आशीर्वाद

देश-विदेशों से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो चुका है। संत समागम की तैयारियों का जायजा निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज खुद ले रहेे है। इस दौरान निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज श्रद्धालुओं को सेवा के स्थानों पर पहुंच कर आर्शीवाद दे रहे है।

इस समागम की तैयारियों में 7 अक्तूबर से रोजाना 4 हजार से अधिक सेवादल के सदस्य सेवा मेें लगे हुए है। इस समागम के दौरान एक विशाल पंडाल लगेगा, जिसमें श्रद्धालु बैठकर सत्संग का आनंद लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here