कोट-फतूही से राकेश राजा बने ओ.बी.सी मोर्चा के प्रधान

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। भारतीय जनता पार्टी मंडल कौट फतूही की बैठक मंडल अध्यक्ष तरूण अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गुलशन राये कौशल जनरल सचिव, हरपिंदर सिंह पिंदा जनरल सचिव एवं यूथ प्रधान सतवीर सिंह सत्ता ने बैठक में शिरकत की।

Advertisements

इस मौके पर भाजपा मंडल कोट फतूही का विस्तार करते हुए जिला प्रधान विजय पठानिया के दिशानिर्देशों अनुसार ओ.बी.सी. मोर्चा के प्रधान राकेश कुमार राजा को नियुक्त किया गया। इस मौके पर राकेश राजा ने आपने संबोधन में कहा कि वह पार्टी की तरफ से सौंपी गई जिम्मेदारियों को दिन-रात एक करके अपनी मेहनत से बाखूबी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति के लिए एक बार फर नरेंद्र मोदी को प्रधान मंत्री बनाने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर प्रचार करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here